320 रोगियों की जांच की
फोटो नंबर-23
कैथल। आयुष विभाग के महानिदेशक के आदेशों पर शिमला गांव स्थित राजकीय औषद्यालय परिसर में आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलायत मार्केट कमेटी के चेयरमैन संजीव राणा मुख्यातिथि तथा सरपंच सियाराम तथा पिंजुपुरा के सरपंच तरसेम चंद ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. पूनम बाला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा मुख्यातिथि द्वारा भगवान धनवंतरी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर व प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. समीर मदान, डॉ. शकुंतला दहिया, डॉ. महेंद्र सिंह ने आयुष पद्धति से 320 रोगियों का चिकित्सा निरीक्षण किया व नि:शुल्क औषधियां भी वितरित की। डॉ. प्रमोद कुमार द्वारा होमियोपैथी पद्धति से 170 रोगियों का निरीक्षण किया और उन्हें औषधियां भी नि:शुल्क दी गई। डॉ. अंजली श्योकंद ने बसंत ऋतुचर्या खानपान को सामान्य रखकर बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। इस अवसर पर स्वस्थ रहने के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा योग क्रियाओं का प्रदर्शन भी किया गया। डॉ. सुनील शर्मा ने पंचक्रम पद्धति से रोगों से बचाव के तरीके बताएं।