फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र किए वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र किए वितरित
विज्ञापन

कैथल। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ग्योंग में चल रहे महिला सिलाई एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम में 42 प्रशिक्षणार्थियों को जिला कल्याण अधिकारी सीमा रानी व पंजाब नेशनल बैंक के जिला मुख्य प्रबंधक आरके कटारिया व केवी आईसी के समन्वयक विजय कुमार ने सभी को प्रमाण-पत्र वितरित किए। एलडीएम आरके कटारिया व जिला कल्याण अधिकारी सीमा रानी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को अपना स्वरोजगार स्थापित करने की प्रेरणा दी। संस्थान के निदेशक भूपिंद्र मेहंदीरता ने बताया कि इस संस्थान में 55 प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान किए जाते हैं, जिनमें मोबाइल रिपेयर, फ्रीज, एसी, बिजली उपकरण, बैटरी मरम्मत, कंप्यूटर शिक्षा, फोटोग्राफी, ब्यूटी पार्लर इत्यादि शामिल हैं। प्रशिक्षण के बाद बैंक से ऋण भी मुहैया करवाया जाता है। इस मौके पर संकाय सदस्य नसीब कुमार, रामकुमार, अमिताभ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें