फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय खेल उत्सवके लिए रवाना हुए बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राज्य स्तरीय खेल उत्सव में भाग लेने पहुंचे दिव्यांग
कलायत। जींद में हो रहे राज्य स्तरीय खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए कलायत खंड के दिव्यांग बच्चों को स्कूल प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने रवाना किया। गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम 16 फरवरी से 18 फरवरी तक चलेगा। जिला स्तर पर हुए विभिन्न आयु वर्ग के दिव्यांगों की प्रतियोगिता में कलायत क्षेत्र के 19 बच्चों ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया था। अब ये राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में कैथल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मानसिक व श्रवण दिव्यांगता के बावजूद भी इन बच्चों ने खानपुर स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अच्छा स्थान हासिल किया था। खेलकूद व सांस्कृतिक प्रोग्राम में कलायत से मनीष, कमल, मोहित, अरीफ, सीमा, मनोज, राहुल, पवन कुमार, सावन, प्रवीन, अंकित, कुलदीप, संजीव, सीनू, आरती, सरोजनी और नेहा भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि नेहा और सरोजनी सोलो डांस में भी भाग लेगी। प्रधानाचार्य ने बताया कि इन बच्चों को विशेष शिक्षक आशुतोष कुमार, ईश्वर सिंह, कर्मवीर सिंह व नरेंद्र कुमार ने ट्रैनिंग दी। शिक्षक ईश्वर सिंह व नरेंद्र कुमार ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें