फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केटिंग स्किल को बढ़ाने के लिए प्रोडक्ट प्रतियोगिता करवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्केटिंग स्किल पर छात्रों के बीच कराई प्रतियोगिता
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में वाणिज्य विभाग में मार्केटिंग स्किल को बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम वर्ष के 45 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिन्होंने ग्रीन टी, पॉवर बैग व पोली बैग ग्रीन आदि विषयों पर प्रोडक्ट बनाएं व उन्हें प्रस्तुत करके अपनी मार्केटिंग स्किल दिखाई। यह प्रतियोगिता प्रो. रचना सरदाना, प्रो. बबीता व प्रो. मनीषा की देखरेख में आयोजित हुई। निर्णायक मंडल की भूमिका विभागाध्यक्ष प्रो. अजय शर्मा, प्रो. शशि माटा व प्रो. राजेश गर्ग ने निभाई। प्राचार्य डॉ. एसके गोयल ने विभाग को सृजनात्मक आयोजन के लिए बधाई दी और विद्यार्थियों को इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में रविंदर, अमित, दमन, रिया, नीतिका व यश की टीम प्रथम, शुभम व नीतीश की टीम द्वितीय, चाहत, मुस्कान चिराग, विभूति, इंशिका व ज्योति की टीम तृतीय स्थान पर रहें। अंत में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला में कम्पूटर टैली का बताया महत्व
वहीं डॉ. भीम राव अंबेडकर राजकीय कॉलेज में शनिवार को वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष जयपाल मलिक के नेतृत्व में कम्प्यूटर की टैली पर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें बीकॉम द्वितीय वर्ष के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में गुलशन कुमार व उनके साथियों ने विद्यार्थियों को टैली का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि पहले हस्तलिखित खाते बनाए जाते थे। जिन्हें बनाने में बहुत ज्यादा समय लगता था लेकिन अब टैली के उपयोग से यह सभी चीजें बहुत आसान हो गई है। उन्होंने बताया कि टैली की सहायता से हम लेखांकन के सभी कार्य सुगम व सुविधाजनक तरीके से कर सकते हैं। प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल बेदी ने विद्यार्थियों को इसका प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के प्रो. सीमा पांडे, कृतिका, मुकेश कुमार, सुशील कुमार, गौरव कुमार, दिनेश कुमार, उषा शर्मा व अन्नू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें