फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक उत्सव के तीसरे दिन बिजली बनी कार्यक्रम में बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक उत्सव के तीसरे दिन बिजली बनी कार्यक्रम में बाधा
विज्ञापन

कई बार हुई गुल, बीच में रोकने पड़े बच्चों को अपने कार्यक्रम
निर्णायक मंडल ने भी उठाए सवाल
आयोजकों से नहीं हुआ समाधान, तीन बार हुई विद्यार्थियों को परेशानी
फोटो नंबर-12
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या स्कूल में चल रहे सांस्कृतिक उत्सव में तीसरे दिन बिजली समस्या से बच्चे परेशान रहे। जनरेटर की सुविधा बावजूदक कई-कई बार बिजली आपूर्ती प्रभावित हुई। जिस कारण बच्चों को अपनी प्रस्तुतियां बीच में ही रोकनी पड़ीं। ऐसा एक बार नहीं बल्कि तीन बार हुआ। तीनों बार ही विद्यार्थियों को काफी कठिनाई हुई। जिस पर निर्णायक मंडल ने भी सवाल उठाए।
बुधवार को चल रहे कार्यक्रम में दोपहर के समय पहले व मुख्य मंच पर सोनीपत जिले के एक स्कूल के विद्यार्थी ग्रुप डांस में हरियाणवीं अंदाज में अपनी प्रस्तुति दे रही थी। लेकिन बीच में ही लाइट जाने से सांऊड बंद हो गया। जिससे विद्यार्थियों को प्रस्तुति रोकनी पड़ी। इसके बाद दोबारा प्रस्तुति देने लगे तो गाने की एक लाइन चली तो उसके बाद फिर सांऊड बंद हो गया। ऐसा तीन बार हुआ। जिससे विद्यार्थी मंच से उतरकर आयोजकों के पास गए। उन्होंने इसे ठीक करवाने की गुजारिश की। लेकिन आयोजकों ने उन्हें ऐसे की प्रस्तुति देने की बात कही। जिस पर टीम इंचार्ज भड़क गए और उन्होंने सांऊड चलने के बाद ही प्रस्तुति की बात कही। इसके कुछ समय बाद सांऊड चला तो बच्चों ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र हुड्डा ने बताया कि हर स्टेज पर जनरेटर की व्यवस्था की गई है। उस समय अचानक तकनीकि समस्या आ गई थी। जिसे ठीक करवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें