फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी के इलाज के लिए सरकार, प्रशासन व संगठनों से मदद की गुहार लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता ने बीमार बेटे के इलाज की लगाई गुहार
विज्ञापन

फोटो नंबर-27
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। वार्ड नंबर 4 के निवासी दर्शन लाल ने अपने बेटे की बीमारी के इलाज के लिए सरकार, प्रशासन व संगठनों से मदद की गुहार लगाई है। दर्शन लाल ने बताया कि उसका बेटा रवि कुमार पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहा है। उसके लीवर में खराबी है और वह उसका इलाज कराने में असमर्थ हैं। घर में कोई भी आय का साधन नहीं है। रवि की पत्नी व दो बच्चे और वह खुद अपने घर का गुजारा नहीं चला पाते। उन्होंने बताया कि बेटे का इलाज कैथल के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। लेकिन पैसे न होने के कारण अब उसका इलाज बंद हो गया। इस कारण अब उसे घर ले आए हैं। उन्होंने बताया कि उसके दोनों पोते पढ़ाई करने के बाद एक सर्विस स्टेशन पर काम करके दिन की रोटी का जुगार कर पाते हैं। वह खुद भी वृद्ध होने के साथ-साथ अस्वस्थ हैं और पांच सदस्यों के लिए दो जून की रोटी कमाने में असमर्थ हैं। उसने बताया कि उसके बड़े बेटे कश्मीरी की कुछ वर्ष पहले लुधियाना में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उन्होंने कहा कि अगर कुछ सामाजिक संगठनों, सरकार व प्रशासन उनकी मदद करे तो उसके बेटे की जिंदगी बच सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें