फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग पर एसपी से मिले ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग पर एसपी से मिले ग्रामीण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सोमवार को ढांड के गांव कौल के जनता कालेज में प्रधान पद को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। जिसको लेकर पीड़ित परिवार मंगलवार को एसपी से मिलें। साकरा निवासी संदीप ने बताया कि कौल के बाबू अनंतराम जनता कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र हूं। कॉलेज में आगामी दिनों में छात्र संघ चुनाव होने है जिसको लेकर वह अपना नोमिनेशन फार्म भरने की सलाह में है। जिसे देख दूसरे गुट ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। यहां तक कि विरोधी दल ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि यह हमारा कॉलेज है। यहां किसी का अधिकार है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि विरोधी दल हमें जान से मारने की धमकी तक दे चुका है। यहां तक हमारे घर के पास आकर हमला करने पर उतारू हो रहे है। उन्होने बताया कि इसकी ढांड थाने में भी शिकायत दी गई है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने केस डीएसपी रामकुमार को जांच व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें