फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सभा ने जेल भरो आंदोलन के तहत दी गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल भरो आंदोलन में 140 किसानों ने दी गिरफ्तारी
विज्ञापन

- अखिल भारतीय किसान सभा की जेल भरो आंदोलन
फ ोटो नंबर 21 से 25
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अखिल भारतीय किसान सभा की जेल भरो आंदोलन के तहत वीरवार को गिरफ्तारियां दीं। करीब 140 किसानों ने गिरफ्तारी देकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
इससे पूर्व किसानों की बैठक प्रधान महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि स्वामीनाथन आयोग के अनुसार सभी फसलों का लागत मूल्य का डेढ़ गुणा दिया जाए। किसान व मजदूरों के मौजूदा कर्जे माफ करके आगे कर्जा मुक्ति की नीति बनाई जाए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रदद करके उसके स्थान पर मौजूदा मुआवजा प्रणाली बहाल की जाए व पचास हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। उन्होंने बताया कि बेसहारा पशुओं पर नियंत्रण हो तथा पशु मेेले खोले जाएं। ठेके व हिस्से पर खेती करने वाले गरीब और भूमिहीन किसानों के हितों की सुरक्षा के संवैधानिक नियम बनाए जाए। खेती में मनरेगा लागू करो व नालों व नहरों की सफाई को फिर से शामिल करो। राशन वितरण प्रणाली के तहत सभी को दो रुपये प्रति किलों अनाज दिया जाए। आबादकार किसानों को मालिकाना हक दिया जाए। 60 वर्ष के बाद सभी किसान व मजदूरों को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाए। किसान सभा जवाहर पार्क से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय में पहुंचे। लोगों ने नारेबाजी की और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग की। उसके बाद सीटीएम विजेंद्र हुड्डा को प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायाब तहसीलदार ढांड सुभाष चंद ने सभी का रिहा कर दिया। इस मौके पर सत्यवान, अशोक शर्मा, कुलदीप सिंह, सौम्या, रामकुमार नंबरदार, भीम सिंह चहल, आभे राम कसान, सुखपाल मलिक खुराना, मांगे राम, सरोजबाला, विजय शर्मा, जयप्रकाश शास्त्री मौजूद रहेेेे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें