फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिरों में तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के लिए मंदिरों में तैयारियां पूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। महाशिवरात्रि को लेकर नगर के सभी मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई। शिवरात्रि के दिन श्रद्धालु हरिद्वार व गोमुख अपनी कांवड़ों में लाए पावन गंगाजल से महादेव का अभिषेक करके घर की सुख समृद्धि की कामना करते हैं। शिव मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व वीरवार को नगर के सभी मंदिरों में धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। जिसको लेकर मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई है। शिव मंदिर में हजारों कांवड़िये जलाभिषेक कर अपने घर की सुख शांति की कामना करेंगे।
नहर किनारे लगेगा विशाल भंडारा : असंध मार्ग पर राजौंद माइनर किनारे शिवरात्रि पर्व पर गांव बीरबांगड़ा की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे का आयोजन कर रहे सुरेश कुमार ने बताया कि भगवान शिव की कृपा से वह हर वर्ष भंडारे का आयोजन करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भंडारे में प्रसाद किया ग्रहण : जींद मोड़ पर कांवड़ियों के लिए चल रहे शिविर में बुधवार को भारी संख्या में कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया। रंग बिरंगी पोशाकों से गुजर रहे कांवड़ियों से सारा नगर शिवमय में तबदील होता दिख रहा था। भंडारे में शिव भक्तों के लिए खाने पीने के अलावा ठहराने की व्यवस्था की गई। यहां से गुजरने वाले प्रत्येक कांवड़ियों को रोककर पूरी श्रद्धा भावना से जलपान करवाया गया। वैसे तो शिव भक्तों की सेवा में लगने वाले शिविर व भंडारों की इन दिनों कोई कमी नही होती। भंडारे में सेवा कर रहे तहलका स्टूडियो सुखदेव शर्मा ने बताया कि हर वर्ष कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगा रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें