फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का प्रयास करने का आरोपी10 पेटी ठेका शराब सहित सहित काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या का प्रयास करने का आरोपी1 0 पेटी ठेका शराब सहित सहित काबू
विज्ञापन

पूछताछ दौरान वारदात में लिप्त 2 अन्य आरोपी भी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हत्या का प्रयास करने के मामले में आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने 10 पेटी शराब के साथ काबू किया। उसके साथ दो अन्य व्यक्ति भी पुलिस ने हिरासत में लिए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना प्रबंधक शहर कैथल सब इंस्पेक्टर रामलाल, हेड कांस्टेबल बलिंद्र सिंह, लेडी एचसी बबीता की टीम को सांयकालीन गश्त के दौरान सूचना मिली कि पट्टी अफगान निवासी एक युवक अपने मकान की बैठक में ठेका शराब का अवैध भंडारण किए हुए है। पुलिस द्वारा अपनी टीम में आबकारी विभाग इंस्पेक्टर सुभाष कोशिक को साथ लेकर नियमानुसार कार्रवाई तहत देते हुए आरोपी कृष्ण कुमार निवासी पट्टी अफगान के कब्जा में 10 पेटियों से 120 बोतल देसी शराब बरामद की गई। जांच में पता चला कि आरोपी करीब 2 माह पूर्व थाना सिविल लाईन में दर्ज कातिलाना हमला करने के मामले में वांछित आरोपी है। इस मामले में बीए प्रथम वर्ष के छात्र सुनिल कुमार निवासी नरड़ की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। जिसमें उसने बताया था कि 24 मई को उसने अपने साथी नरेंद्र निवासी कैथल द्वारा अपने गांव से पैसे मंगवाए तो उसके साथ कुछ आरोपियों द्वारा भगत सिंह कलोनी में झगड़ा किया गया, जिस अगले दिन विवाद खत्म करने के लिए उनको सेक्टर 18 हुड्डा में बुलाया गया, जहां सुनिल व उसका साथी 25 मई को पहुंचे तो हथियार बंद आरोपियों द्वारा उन पर अवैध पिस्तौल से फायर करते हुए कातिलाना हमला कर दिया था। पुलिस ने अब इस मामले में आरोपी कृष्ण कुमार निवासी पट्टी अफगान को उपरोक्त मामले में सिविल लाइन पुलिस के सबइंस्पेक्टर ईश्वर सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ के बाद आरोपी शीलु निवासी तितरम व काला चाहर निवासी पट्टी अफगान भी पट्टी अफगान से काबू करते हुए गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें