जारी रहा किसान सभा का महापड़ाव
कैथल। अखिल भारतीय किसान सभा के जिला कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में दिन रात का महापड़ाव लघु सचिवालय के प्रांगण में तीसरे दिन में पहुंच गया। जो कि 9 मार्च तक चलेगा। पड़ाव पर आए हुए किसानों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान महेंद्र सिंह व तहसील प्रधान रामकुमार नंबरदार ने दोहराया कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार किसानों को उनकी फसल की लागत का डेढ़ गुना भाव दिया जाए व सभी किसानों को कर्ज मुक्त किया जाए। इस अवसर पर आजाद सिंह निम्वाला, पाले राम रोहेड़ा, रामदिया, सुनहरा सिंह गुलयाना व हवा सिंह सेरधा आदि गांव के किसानों ने भाग लिया।