फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दो साल पहले रखी थी ई-दिशा केंद्र के भवन की नींव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ई-सर्विसेज में बेहतर सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दो साल पहले लघु सचिवालय के निकट ई-दिशा केंद्र के भवन का शिलान्यास किया था। जिसमें अत्याधुनिक ई-दिशा केंद्र भवन बनाया जाना था। ताकि ई-दिशा केंद्र की सुविधाएं लोगों को नए भवन से दी जा सकें और लघु सचिवालय में भीड़भाड़ कम हो सके। लेकिन प्रशासनिक मशीनरी की सुस्त चाल का आलम यह है कि आज तक इस भवन की नींव तक नहीं खुदी है। अभी फाइल लोक निर्माण विभाग मुख्यालय में ड्राइंग अप्रूवल के लिए धूल फांक रही है।

मुख्यमंत्री ने दो साल पहले रखी थी नींव
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 2 साल पहले लघु सचिवालय के निकट हुडा रोड की साइड खाली पड़ी जगह में ई-दिशा केंद्र का निर्माण करने के लिए पत्थर रखा था। इस भवन को करीब दो साल में बनकर तैयार हो जाना था। लेकिन तीन साल बीत जाने के बावजूद भी नींव की खुदाई तक का काम शुरू नहीं हुआ है। हालांकि यहां पेड़ आदि काट कर जगह साफ कर दी गई थी, इसके बाद से आगे कोई काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन


बजट ना मिलने के कारण नहीं हुआ निर्माण कार्य शुरू
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस केंद्र के लिए पहले राजस्व विभाग द्वारा लोक निर्माण विभाग को बजट दिया जाना था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग इसी बजट में इसका निर्माण करता। लेकिन राजस्व विभाग ने बजट उपलब्ध नहीं करवाया। बाद में लोक निर्माण विभाग ने इस प्रोजेक्ट को स्टेट बजट से करवाने का फैसला लिया। इसके बाद फाइल को अप्रूवल के लिए भेजा गया तो पता चला कि वहां राजस्व विभाग द्वारा प्राइवेट तौर पर तैयार करवाई गई भवन की ड्राइंग पर ऑब्जेक्शन लग गया। इसके बाद विभाग ने वापिस भेज दिया। अब लोक निर्माण विभाग ने इस भवन के लिए नई ड्राइंग की अप्रूवल मांगी है। ताकि एस्टीमेट बनाकर स्टेट बजट में से इस भवन का निर्माण हो सके।

भाजपा केवल घोषणाओं की सरकार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि यह सरकार केवल घोषणाओं की सरकार है। अभी तक पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू हुए प्रोजेक्ट्स पर काम पूरा नहीं हुआ है। सरकार के अपने प्रोजेक्ट्स पूरे हों, यह दूर की कौड़ी है। मुख्यमंत्री द्वारा नींव रखे जाने के बावजूद प्रोजेक्ट का ये हाल है तो बाकी कार्यों का अंदाजा सहज ही लग सकता है। सरकार द्वारा जुमलेबाजी के सिवाए कोई काम नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन


फाइल ड्राइंग अप्रूवल के लिए भेजी
लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कुलदीप कुमार ने कहा कि इस भवन पर 4 करोड़ रुपये की लागत आएगी। फाइल को ड्राइंग अप्रूवल के लिए भेजा गया है। इसके बाद एस्टीमेट बनवाकर आगे का काम होगा।

भवन में मिलेगी ये सुविधाएं
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग अधिकारी दीपक खुराना ने बताया कि इस भवन को सीएसई केंद्रों की तर्ज पर कार्य होगा। जिसमें आम जनता को इसका लाभ मिल सकेगा।



फ्लैग- मुख्यमंत्री ने दो साल पहले रखी थी ई-दिशा केंद्र के भवन की नींव, आज तक नहीं खुदी, विभागों के चक्कर काट रही है फाइल
हेडिंग--- नींव तो रख दी बजट दिलाना भूल गए सीएम साहब
लघु सचिवालय परिसर में बनाया जाना है 4 करोड़ रुपये की लागत से ई-दिशा केंद्र
अब ड्राइंग अप्रूवल के लिए लोकनिर्माण विभाग ने मुख्यालय भेजी
फोटो नंबर-14,15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें