अनुबंधित कर्मचारी एसोसिएशन 6 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी
कैथल। अनुबंधित कर्मचारी एसोसिएशन बिजली निगम की प्रांतीय कार्यकारिणी की एक बैठक हनुमान वाटिका में हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष धर्मबीर सिंह ने की। एसोसिएशन के महामंत्री नरेश बालू ने बताया कि 11 फरवरी को एसोसिएशन के द्वारा करनाल में विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही आपकी वार्ता मुख्यमंत्री से करवाकर आपकी समस्याओं का निदान किया जाएगा। लेकिन अभी तक कोई कारवाई नहीं हुई। जिसके विरोध में 6 मार्च को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस मौके पर धर्मबीर सिंह, नरेश बालू, रमेश कुमार, जसविंद्र दूहन, सुनील राणा, जसपाल, सत्यवान, कवंरपाल, पृथ्वी, मनीष
कु मार , पवन कुमार, विक्की शर्मा, सुरेंद्र एचवीपीएन, दीपक मौजूद रहे।