अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिले के मुख्य चौक-चौराहों पर जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक लाइटें लगवाए जाने का फैसला लिया गया है। एसपी के आग्रह पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। कैथल शहर में चार चौकों पर ट्रैफिक लाइटों को मंजूरी दे दी गई। जिसमें से दो जगह पर लाइटें लग भी चुकी है। इसके साथ ही भगवान परशुराम चौक व विश्वकर्मा चौक पर ट्रैफिक लाइट मंजूर हो चुकी हैं। जल्द ही इन चौकों पर भी लाइटें लगाने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
एसपी ने डीसी को लिखा पत्र, जारी हुए आदेश : एसपी आस्था मोदी ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए डीसी को पत्र लिखा था। जिस पर डीसी ने अमल करते हुए नगर परिषद के अधिकारियों को जिला में शहर के नौ चौकों व पूंडरी, ढांड व कलायत में ट्रैफिक लाइट लगवाने के लिए पत्र लिखा है।
इन चौकों पर लगेगी ट्रैफिक लाइट्स : शहर के भगत सिंह चौक, कबूतर चौक, महेश चौक, जींद बाईपास चौक व ढांड बाईपास चौक पर ट्रैफिक लाइट लगाने के आदेश दिए गए हैं। जिसके बाद नौ चौकों पर लाइट व्यवस्था शुरू होने से जाम की समस्या का समाधान होगा। इसके साथ ही कलायत में कैंची चौक, ढांड में पंचमुखी चौक व पूंडरी में फरल चौक पर ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएगी।
कैथल नगर परिषद के जेई प्रदीप ने बताया कि डीसी के आदेशानुसार इन जगहों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। कैथल में एक जगह यह शुरू हो चुकी है। शेष तीनों चौकों पर भी काम जल्द शुरू होगा। ढांड, पूंडरी व कलायत में भी लाइटें लगाए जाने के निर्देश हैं।
जिले में सात जगहों पर और लगेगी ट्रैफिक लाइटें, यातायात व्यवस्था होगी सुगम
एसपी ने डीसी को लिखा पत्र, डीसी ने जारी किए आदेश, टेंडर प्रकिया जल्द होगी शुरु
फोटो नंबर-15