फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नहीं मिलने से खफा सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। वेतन नहीं मिलने से खफा ने रोडवेज के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कर्मचारियों ने डीसी के नाम ज्ञापन भी सौंपा। युवा क्रांति दल के पूर्व प्रधान राजेंद्र कुमार ने कहा कि रोडवेज में ठेका प्रथा के तहत लगे कर्मचारियों को पिछले छह माह से वेतन नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों के लिए अपने परिवार का गुजारा चलाना मुश्किल हो चुका है। स्कूल से बच्चों का नाम तक कट चुका हैं। क्योंकि बच्चों की फीस भरने के लिए सफाई कर्मियों के पास पैसा नहीं है। वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों के परिवार भूखे मरने के कगार पर हैं। जब भी ठेकेदार से वेतन देने की बात करते हैं तो वेतन देने के एवज में 4500 रूपये देने की बात कहता है। जिसकी कर्मचारियों के पास बाकायदा रिकार्डिंग भी हैं। जिसमें ठेकेदार रिश्वत की मांग कर रहा है। ठेकेदार लगातार कर्मचारियों का शोषण कर रहा है, जिसकी वजह से सफाई कर्मचारी मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं। जो कर्मचारी ठेकेदार को रिश्वत देने से मना कर रहे हैं, उन कर्मचारियों का वेतन रोक लिया गया है। सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार बार फोन पर धमकी दे रहा है कि यदि कहीं शिकायत की गई तो सफाई कर्मचारियों को कार्य से हटा दिया जाएगा। कर्मचारियों ने मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द ही कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया तो कर्मचारी सरकार व प्रशासन के खिलाफ युवा क्रांति दल के बैनर तले आंदोलन शुरू करेंगे। यदि जिला उपायुक्त ने समस्या का समाधा नहीं किया तो सीएम विंडों में शिकायत की जाएगी। इस अवसर पर अंग्रेज सिंह, राहुल, राजेंद्र कुमार, बंटी, शशि, आटो रिक्शा यूनियन के पूर्व प्रधान अमित कुमार, युवादल के नेता सिकंदर, संजय कुमार, सौरभ, अजय, राहुल, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ठेकेदार को देंगे नोटिस:-
जीएम रोडवेज राम कु मार ने बताया कि मेरे संज्ञान में यह मामला है ओर हम इसके लिए ठेकेदार को नोटिस देंगे। सफाई कर्मचारियों को जल्द ही उनका वेतन दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन


वेतन नहीं मिलने से खफा सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
फोटो नंबर-22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें