फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर 13 वर्षीय लड़की व पांच वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
13 वर्षीय लड़की व पांच वर्षीय बच्ची से हुई छेड़छाड़
विज्ञापन

राजौंद व पूंडरी पुलिस ने एक बुजुर्ग व एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल।
एक नाबालिग लड़की व एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। राजौंद व पूंडरी पुलिस ने दोनों मामलों में छेड़छाड़ व पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
राजौंद के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 28 दिसंबर की सुबह करीब दस बजे 60 वर्षीय आरोपी रोशन उसकी पांच वर्षीय पोती को एक सुनसान जगह पर ले गया। जहां पर वह उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। राजौंद पुलिस के एएसआई रोहताश ने बताया कि महिला की शिकायत पर रोशन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि 26 दिसंबर की शाम करीब तीन बजे उसकी 13 वर्षीय लड़की घर पर अकेली थी। तभी एक एक युवक उसके घर में घुसा ओर उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करके मौके से फरार हो गया। एएसआई वीना ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी अमन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें