अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों को जब्त किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अवैध पार्किंग के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस द्वारा नगर परिषद के सहयोग से अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस ने सभी अवैध पार्क किए गए वाहनों को अपने कब्जे में लिया। अभियान वीरवार को सुबह छात्रावास रोड से शुरू किया गया, जो पुराना बस स्टैंड से लेकर करनाल रोड, अंबाला बाईपास व करनाल रोड बाईपास तक चलाया गया। अभियान की अगुवाई ट्रैफिक इंचार्ज मंदीप सिह ने की।
उन्होंने बताया कि शहर में लगातार बढ़ रही जाम व अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए इस अभियान को चलाया गया है। जिसमें लोगों द्वारा दुकानों, प्रतिष्ठानों व बैंकों के बाहर अवैध पार्क किए जाने वाले वाहनों को कब्जे में लिया गया है। इस दौरान अवैध पार्क किए गए वाहनों के चालान भी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान 15 मोटरसाइकिलों को कब्जे में लिया गया। इसके साथ ही 115 अन्य वाहनों के चालान किए गए हैं। ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि अवैध पार्किंग के खिलाफ यह अभियान यूं ही जारी रहेगा। इस मौके पर एसएसआई शमशेर सिंह, दुर्गा दास एसआई, हेड कांस्टेबल दलविंद्र, ऋषि कुमार सहित नगर परिषद के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
15 मोटरसाईकिलों को जब्त कर 150 रुपये की पर्ची काटकर छोड़ा
फोटो नंबर-04