फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसिया रैली की तैयारियों पर बैठक कर बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
जसिया रैली की बनाई रणनीति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक सर छोटू राम चौक ढांड रोड पर मियां सिंह सरपंच जाजनपुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष बलवान कोटड़ा ने कहा कि जाट समाज में महारैली के प्रति जोश है। लाखों लोग रैली में भाग लेकर जाट आंदोलन की आवाज को बुलंद करेंगे और इस रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक सरकार के खिलाफ आंदोलन का एलान करेंगे। जिला प्रधान प्रवीन किच्छाना ने कहा कि बैठक में जिला की समस्त कार्यकारिणी व समाज के लोगों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को जिले से हजारों लोग राजौंद की अनाज मंडी में एकत्रित होकर काफिले के रूप में असंध, सफीदो, गोहाना होते हुए जसिया जाट महारैली में पहुंचेंगे। इस अवसर पर अमरनाथ नरड़, मा अजमेर हरसोला, सुभाष भागल, बीरा बलबेहड़ा, गुलाब हरिपुरा, मा सुंदर लाल सेरधा, सोनू बांगड़ सोंगल, राजू बलबेहड़ा, बल्लू गुलियाना, मनोज पाई, जगदेव चीका, शीशपाल हजवाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें