फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री आज तक के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री साबित हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि आज पूरी दुनिया प्रधानमंत्री का लोहा मानती है। भाजपा सरकार के तीन साल के बाद भी आज तक किसी भी मंत्री, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के ऊपर किसी प्रकार को कोई भ्रष्टाचार का मामला नहीं आया है। जबकि कांग्रेस सरकार जाने के बाद आज तक कांग्रेस के घोटालों की परतें खुल रही हैं। केंद्र सरकार ने काले धन पर प्रहार करते हुए 81 लाख फर्जी आधार नंबर व 11 लाख फर्जी पैन कार्ड अमान्य किए हैं। दो लाख शैल कंपनियां व नोटबंदी से करीब तीन लाख करोड़ की रकम बैंकिंग सिस्टम में आई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री एक समान विकास कार्य करवा रहे हैं। योग्यता के आधार पर बिना पैसे के सरकारी नौकरी मिल रही हैं। विपक्ष के पास बोलने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है। इस मौके पर सुभाष शर्मा, रोहताश वाल्मीकि, जसबीर गुर्जर, रोहताश प्रजापत, राजू शर्मा, अवतार ओड व सोहन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें