फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पूंडरी रहा ऑल ओवर चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पूंडरी ओवर ऑल चैंपियन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव खानपुर स्थित जिला खेल स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय लड़कियों की खेल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। दूसरे दिन की खेल प्रतियोगिता में अंडर 17 व 19 के एथलेटिक्स के मुकाबले हुए। जिसमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इस दौरान रिले रेस, कराटे, योगा, क्रिकेट सहित अन्य खेल करवाए गए। दो दिनों तक चली प्रतियोगिता में जिला भर की करीब 600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अंडर 19 की 1500 मीटर दौड़ में कैथल की भावना ने पहला, नेहा ने दूसरा, अंडर 19 की 1500 मीटर दौड़ में कैथल की शीतल ने प्रथम, ज्योति ने दूसरा स्थान हासिल किया। कराटे प्रतियोगिता में 32 किलोग्राम भार वर्ग में पूंडरी रीतू, 36 किलोग्राम भार वर्ग में पूंडरी की अलिशा, 40 किलोग्राम भार वर्ग में पूंडरी की दिव्या, 44 किलोग्राम भार वर्ग में राजौंद की अनु, 48 किलोग्राम भार वर्ग में कैथल की तुशिका, 52 किलोग्राम भार वर्ग में कैथल की तनु प्रथम रही। इस मौके पर कबड्डी कोच जसवंत सिह, कोच देंवंद्र, प्रिंसिपल सुरेश गुलशन, ईश्वर डीपी, अनिल डीपी, भूप सिह, चरण सिह, एईओ महावीर, प्रताप, विजय, कुलदीप, देशराज, संदीप, सुखविंद्र, उर्मिला, सुखविंद्र, उर्मिला, रीना, अनूप सिह, शिवचरण, दिलबाग, सुरेश, रघुवीर, दर्शन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें