फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगथली स्कूल में 6 दिवसीय ग्रीष्म कालीन कैम्प की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीष्म कालीन कैम्प की शुरूआत
विज्ञापन

सीवन। हरियाणा राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद कला विभाग गुरुग्राम के निर्देशानुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगथली में कक्षा 6वीं से कक्षा 12वीं तक के छात्रों का सोमवार 19 जून से 24 जून तक 6 दिवसीय ग्रीष्म कालीन कैंप का आयोजन स्कूल के प्रधानाचार्य हरबंस लाल की अध्यक्षता में किया गया। हरबंस लाल ने कहा कि ऐसे कैंपों के आयोजन से बच्चों का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक व शैक्षिणक विकास होता है। प्राध्यापक लक्ष्मण कामरा ने कहा कि ऐसे कैम्पों का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। कहा कि भारत देश एक ग्रामीण अंचल का देश है और ग्रामीण अंचल में कला व संगीत का अथाह भंडार है। बच्चों में छिपी प्रतिभा को दिखाने के लिए ऐसे कैम्प एक अच्छा मंच प्रदान करते हैं। इस अवसर पर लक्ष्मण कामरा, निर्मला देवी, इंद्रजीत सिंह व स्कूल स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें