भाजपा सरकार से जनता दुखी : कंवरपाल
कैथल। इनेलो जिलाध्यक्ष कंवरपाल करोड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार से लोग तंग आ चुके हैं। शनिवार को पूंडरी हलका में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कंवरपाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने न तो चुनाव घोषणा पत्र के अनुसार लोगों से किए वायदों को पूरा किया। न ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा हरियाणा के हक में फैसला सुनाए जाने के पश्चात भी एसवाईएल नहर का पानी लाने की दिशा में कोई कार्य किया जा रहा। मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसानों ने जब भाजपा सरकार द्वारा किए वायदों को पूरा करने के लिए उन्हें याद दिलाने हेतु प्रदर्शन किया तो सरकार ने न केवल उन पर लाठियां भांजी बल्कि किसानों पर गोलियां चलाई जिसके चलते 5 किसानों को मौत के घाट उतार दिया। इस मौके पर उनके साथ संजय पंचाल, शेर सिंह, चेता शर्मा, जगमोहन शर्मा, सोनू प्रजापत, विक्की प्रजापत, मोमन कश्यप, मोर प्रजापत सहित अन्य मौजूद रहे।