दो बच्चों के साथ अस्पताल गई महिला नहीं लौटी घर
कैथल। दो बच्चों के साथ अस्पताल से दवाई लेने के लिए गई महिला वापस घर नहीं लौटी है। शहर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में रामनगर निवासी एक महिला ने बताया कि 14 जून को रामनगर से एक महिला अपने सात वर्षीय बच्चे अनिकेत व 11 वर्षीय बेटी खुश्बू के साथ लेकर अस्पताल से दवाई लेने के लिए गई थी। लेकिन वह घर वापिस नहीं लौटी है। अनाज मंडी चौकी से एएसाआई महाबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।