फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क सुरक्षा अभियान में 119 चालान

Tue, 11 Nov 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
वाहनाें की चेकिंग करते पुलिस। - फोटो : poni news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिला पुलिस ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और हादसों की रोकथाम के उद्देश्य से 3 से 9 नवंबर तक विशेष अभियान में 119 वाहनों के चालान किए।

ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर नरेश कुमार के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस ने गलत लेन में वाहन चलाने, लाल-नीली बत्ती का गलत इस्तेमाल करने, नशे में वाहन चलाने, प्रेशर हॉर्न बजाने और बुलेट बाइक से पटाखे जैसी आवाजें निकालने वालों पर कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान गलत लेन में वाहन चलाने पर 81, ध्वनि प्रदूषण करने पर 10, लाल-नीली बत्ती इस्तेमाल करने पर 20 और शराब पीकर वाहन चलाने पर 8 चालान काटे गए। एसपी उपासना चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित गति से वाहन चलाने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन










यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो।

वाहनाें की चेकिंग करते पुलिस।- फोटो : poni news

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें