चोरी पकड़ने गए बिजली कर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप
कैथल। पूंडरी क्षेत्र के एक गांव में बिजली चोरी पकड़ने गए बिजली कर्मियों पर महिला ने छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बिजली निगम के एलएम, जेई व एएलएम पर छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार एलएम मोहन लाल, जेई अंकित वालिया व एएलएम मनजीत पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसी प्रकार से एक अन्य मामले में एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि गत 26 जनवरी की शाम 7 बजे दीपक, जतिन व एक अन्य युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना एएसआई सुनीता देवी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।