फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल नगर पालिका का देखो हाल...70 लाख रुपये बिल्डिंग का लेती किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
लाला लाजपत राय कॉम्प्लेक्स के लगभग 61 दुकानदारों में सफाई व्यवस्था को लेकर रोष, चस्पा किए नोटिस
विज्ञापन

नगर पालिका का देखो हाल, 70 लाख रुपये बिल्डिंग का लेती किराया, नहीं करती सफाई

फोटो नंबर-01 व 02
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद की ओर से बाजार में सफाई न करवाए जाने से लाला लाजपत राय मार्केट के दुकानदारों में रोष है। दुकानदारों ने सफाई न होने के विरोध में नप के खिलाफ नारेबाजी भी की। साथ ही कॉम्प्लेक्स सहित नगर परिषद कार्यालय के भवन में पोस्टर चस्पा कर दिए। जिसमें लिखा है कि कैथल नगर पालिका का देखो हाल, 70 लाख रुपये बिल्डिंग का लेती किराया, नहीं करती सफाई का कोई ख्याल।
यह विरोध ऐसे समय में सामने आया है। जब शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण होना है। दुकानदारों ने बताया कि नप में दुकानों का भारी भरकम किराया दिया जाता है। नप की दुकानें होने के कारण सफाई करवाना नप की जिम्मेदारी है। दुकानदार विरेंद्र कुमार, लाजपत जैन, महाबीर गुप्ता, रविंद्र कुमार, कमल किशोर ने बताया कि नप को मार्केट में स्थित सभी दुकानों का 70 लाख रुपये से भी अधिक किराया दिया जाता है। लेकिन यहां पर गंदगी का आलम है। न तो यहां पर नियमित रूप से सफाई होती है और न ही यहां पर कोई स्थायी चौकीदार है। यहां पर सफाई न होने के कारण कुछ जगह पर बिल्डिंग भी जर्जर होने लगी है। दुकानदार सुनील गुलाटी, मुकेश कुमार, अशोक, रमेश, नकली राम व सुशील ने बताया कि सफाई न होने की शिकायत नप में कई बार दी जा चुकी है। लेकिन उसके बावजूद नप ने यहां पर सफाई कर्मचारी नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक कर्मचारी की स्थायी रूप से ड्यूटी लगाई : मुख्य सफाई निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने बताया कि मार्केट में सफाई के लिए एक कर्मचारी की स्थायी रूप से ड्यूटी लगाई गई है। दुकानदार सफाई न होने का जो आरोप लगा रहे वह सरासर गलत है। फिर भी कहीं कमी होगी तो उसे ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें