फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न जमीनी हकीकत की दरकार ,न किए हुए वादों से सरोकार, जुमलों भरा मोदी का साक्षात्कार-सुरजेवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
न जमीनी हकीकत की दरकार, न किए हुए वादों से सरोकार, जुमलों भरा मोदी का साक्षात्कार : सुरजेवाला
विज्ञापन

आकाशवाणी चैनल को बंद किए जाने पर उठाए सवाल
फोटो संख्या-30
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भारतीय कांग्रेस कोर कमेटी सदस्य, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व कैथल से विधायक रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि न जमीनी हकीकत की दरकार, न किए हुए वादों से सरोकार, जुमलों भरा मोदी का साक्षात्कार। शनिवार को अपने आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किए गए तानाशाही फैसलों नोटबंदी, गब्बर सिंह टैक्स, बैंक फ्रॉड, काला धन वालों की मौज, 15 लाख हर खाते में, राफेल का भ्रष्टाचार, महंगाई, राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़, किसान पर मार, अच्छे दिन का जुमला देकर देश की जनता के सपनों को लूटने का काम किया है, जिसका खामियाजा पूरा देश भुगत रहा है।
राफेल सौदे में मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि राफेल मुद्दे पर गोवा के मंत्री विश्वजीत राणे की बातचीत से साफ है कि गहमागहमी के बीच गोवा के सीएम व पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने कथित रूप से कहा कि कोई उनका कुछ नहीं कर सकता व राफेल की सारी फाइलें उनके पास हैं। उन्होंने कहा कि देश जानना चाहता है कि मनोहर पार्र्रिकर के पास राफेल की फाइलों के कौन से राज दफन हैं? रक्षा मंत्रालय ने बेंचमार्क मूल्य बढ़ाने पर आपत्ति दर्ज करने के बावजूद प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली सीसीएस ने 5.2 बिलियन यूरो (39,422 करोड़ रुपये) की जगह 8.2 बिलियन यूरो (62,166 करोड़ रुपये) का काफी अधिक बेंचमार्क मूल्य स्वीकार क्यों कर लिया? प्रधानमंत्री मोदी ने 126 एमएमआरसीए राफेल लड़ाकू जहाजों की संख्या घटाकर 36 राफेल जहाज करने के बाद हुए इस सौदे में मेंटेनेंस के नियम व शर्तों को नजरंदाज कर दिया।
विज्ञापन

32 साल से चल रहे ऑल इंडिया का राष्ट्रीय चैनल बंद किए जाने को मोदी सरकार का तानाशाही फैसला करार देते हुए सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ख़ुद के प्रचार पर तो 5246 करोड़ रुपये, विदेशी दौरों पर 2021 करोड़ रुपये और पेट्रोल पंपों पर हर महीने अपनी नयी तस्वीर लगाने पर 60 करोड़ रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन आकाशवाणी जैसी संस्था जो केवल मन की बात कहती नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की मन की बात सुनती है और उसपर अमल करती है, उसका राष्ट्रीय चैनल, पैसे की कमी से बंद होना मोदी सरकार के तानाशाही रवैये को प्रमाणित करता है।
विज्ञापन

सरकार की नीतियों का ही परिणाम है कि 190 क्विंटल आलू का भाव मात्र 490 रुपये दिए जा रहे हैं क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी मस्त हैं और किसान त्रस्त हैं। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में सरकार ने क्रूर मजाक किया है। परीक्षा में दिए गए 23 सवाल ही आउट आफ सिलेबस रहे। सुरजेवाला ने मनोहर सरकार से सवाल करते हुए कहा कि आखिर क्यों ये गड़बड़झाला हो रहा? इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, पूर्व मंत्री सुल्तान जड़ौला, पूर्व विधायक फूलसिंह खेड़ी, सतबीर भाणा, सज्जन सिंह ढुल, बिल्लू चन्दाना, राजेश जागलान, नगर परिषद चेयरपर्सन सीमा कश्यप, रामनिवास मितल, पवन थरेजा, अश्विनी शोरेवाला, बहादुर सैनी, रामनिवास किच्छानिया, रणबीर सरपंच, मोहन शर्मा, रोशन पाडला, मुकेश जैन, दीक्षित गर्ग, धर्मबीर सैनी, जोगिंद्र सैनी, बिल्लू सैनी, जयपाल शर्मा, केसर दास, संजय भौरिया, किसान मजदूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनदीप स्यूंमाजरा, युवा जिलाध्यक्ष प्रवीन नैन, किसान खेत मजदूर कांग्रेस ब्लाक सीवन अध्यक्ष राजिंद्र शर्मा मलिकपुर, महिला कांग्रेस शहरी प्रधान उर्मिल कोलिया, सुरेश नंबरदार, कुलदीप धारीवाल, ओमप्रकाश सैन, राजेंद्र ढुल सरपंच, सुरेंद्र रोहिल्ला, साहब सिह विर्क, जरनैल मालखेड़ी, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजेन्द्र शर्मा बलवंती मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें