फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में डीजे पर नाचने को लेकर हुआ झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल में डीजे पर नाचने को लेकर हुआ झगड़ा, एक युवक ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे लोग
विज्ञापन

होटल में तोड़फोड़ भी हुई, पुलिस ने देर रात किया मामला दर्ज
फोटो संख्या-35
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जींद रोड बाईपास पर स्थित एक होटल में शनिवार रात को डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक युवक ने फायरिंग कर दी। साथ ही होटल में तोड़फोड़ भी की गई। रविवार देर शाम इस संबंध में शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
अमरगढ़ गामड़ी कैथल निवासी विशाल गाबा ने तितरम पुलिस को दी शिकायत में कहा कि गत 29 दिसंबर को उसके मित्र अशोक कथूरिया का जन्मदिन था। जन्मदिन पर वह, मेरे साथी सुनील कुमार, देवेंद्र सिंह, अमित सिंघला, दीपक व आशीष के साथ जींद रोड स्थित एक होटल में खाना खाने के लिए गए थे। जन्मदिन की खुशी में वे रात 9 बजे डीजे पर नाच रहे थे। तभी 4-5 अज्ञात लड़के उनकी पार्टी में घुस आए। इन लड़कों ने डीजे पर नाचना शुरू कर दिया। जब उसने व उसके दोस्तों ने उन युवकों का विरोध किया तो वे उनके साथ हाथापाई करने लगे। एक लड़के ने उसकी पीठ में कुर्सी दे मारी व अशोक कथूरिया के सिर में ग्लास से वार कर दिया। इसी दौरान एक युवक पिस्तौल ले आया और वहां फायरिंग कर दी। जिससे वे डर के मारे इधर-उधर भागने लगे और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन उसने दूसरा फायर कर दिया और मौके से फरार हो गए। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस दौरान होटल के शीशे भी टूट गए। बाद में पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ तितरम रामकुमार ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी युवकों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें