किसान यात्रा के दौरान घायल हुए किसान को किया सम्मानित
फोटो नंबर-05
कैथल। गांव खुराना में यूपी और दिल्ली के किसानों ने रविवार को किसान सम्मान समारोह में शिरकत की। जिसकी अध्यक्षता रामफल मलिक सरपंच खुराना ने की। मंच संचालन सतपाल दिल्लोवाली भाकियू प्रदेश कोषाध्यक्ष ने की।
उन्होंने बताया कि किसान क्रांति यात्रा दो अक्तूबर को दिल्ली यूपी के बॉर्डर पर पहुंची थी। किसानों की यात्रा पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें बहुत किसान घायल हो गए थे। उनमें से एक किसान लालू राम खुराना भी थे। इस कार्यक्रम के लिए यूपी और दिल्ली के किसानों ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में दिल्ली से मेरी आवाज सुनो संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर देवेंद्र सिंह व भारतीय किसान आंदोलन अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने शिरकत की। भाकियू प्रदेश कोषाध्यक्ष सतपाल दिल्लोवाली ने बताया कि सभी किसान संगठनों ने विचार विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि जब तक सरकार द्वारा किसानों को कर्जमुक्त नहीं किया जाता तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। सरकार द्वारा डॉ. स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को जल्दी लागू करना चाहिए। यदि सरकार किसानों को कर्जमुक्त, डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं करेगी तो आने वाले चुनावों में इस परिणाम भुगतना पड़ेगा। जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर पीयूष पानी दीक्षित, सेवा राम, ठाकुर ममता देवी, हाजी जान मोहम्मद, जोगिंद्र सिंह मेरठ, मुकेश शर्मा, खजांची डा अशोक सिंह, भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतन मान, बनी सिंह राणा, सुखपाल मोठसरा, सुरेश मलिक, सुभाष खुराना, जिले सिंह शिमला, बलवंत गढ़ी, यशपाल करनाल, रामचंद्र खुराना मौजूद रहे।