छात्रवृत्ति के लिए 10 तक करें आवेदन
कैथल। डीसी सुनीता वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़े वर्ग, विमुक्त, घुमंतू तथा अर्ध घुमंतू जातियों के छात्रों से वर्ष 2017-18 की छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस दौरान कुछ छात्र आवेदन करने से वंचित रह गए थे तथा कुछ छात्रों द्वारा पूर्व के विभागीय पोर्टल पर आवेदन किया गया था। शैक्षणिक संस्थाओं के अनुरोध एवं छात्रों के हितों को ध्यान में रखकर अब यह निर्णय लिया गया है कि गत मार्च माह में आवेदन करने से वंचित या पंजीकरण उपरांत आवेदन पूर्ण करने से वंचित रहे छात्र आगामी 10 सितंबर 2018 तक विभागीय पोर्टल पर आवेदन करके इस अंतिम अवसर का लाभ उठा सकते हैं। आवेदन करने में किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में जिला कल्याण अधिकारी के कार्यालय अथवा हेल्प लाईन नंबर 0172-2707009 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके बाद आवेदन का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा, केवल शैक्षणिक सत्र 2017-18 से संबंधित छात्र ही आवेदन करें।