फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फिल्मों में हाथ आजमाएंगे हरियाणा सरकार में एक ओर सुधार प्रोजेक्ट के डायरेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
अब फिल्मों में हाथ आजमाएंगे रॉकी मित्तल
विज्ञापन

- पंजाब के बड़े फिल्म निर्माताओं के साथ नशे को लेकर बनाएंगे फिल्म
फोटो संख्या-49
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पहले म्यूजिक, फिर राजनीति और अब फिल्म निर्माण में हाथ आजमाएंगे हरियाणा सरकार में एक और सुधार प्रोजेक्ट के डायरेक्टर रॉकी मित्तल। पंजाब एवं हरियाणा में बड़ी समस्या बन चुके नशे को लेकर बड़े बजट की फिल्म बनाने जा रहे हैं। जिसमें पंजाब के कई बड़े फिल्म निर्माता जुड़ रहे हैं। रॉकी मित्तल इस फिल्म के माध्यम से नशे को लेकर स्थिति सामने रखेंगे। ताकि युवाओं को इससे बचाया जा सके।
मित्तल ने कहा कि राजनीति के साथ-साथ अब वे फिल्म निर्माण क्षेत्र में उतर रहे हैं। पंजाब के बड़े फिल्म निर्माता साया फिल्मस के साथ मिलकर बड़े बजट की फिल्म बनाने जा रहे हैं। जिसके लिए सुपर स्टार धर्मेंद्र, सतीश कौशिक सहित कई बड़े नेताओं से बातचीत की जा रही है। इस फिल्म में नशे को लेकर विशेष रूप से चिट्टे की बीमारी को लोगों के सामने रखा जाएगा। पंजाब में चिट्टे के नशे व हरियाणा में चिट्टे दूध के अंतर को स्पष्ट करते हुए युवाओं को संदेश दिया जाएगा। मित्तल ने कहा कि यह फिल्म एक साथ 100 थियेटरों में चलाई जाएगी। इसकी ज्यादातर शूटिंग हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में होगी। जिसमें रोमांस, कॉमेडी, एक्शन सब कुछ होगा। वे इस फिल्म में प्रोड्यूसर, डायरेक्टर व राइटर की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घड़ा बैंजू के साथ डीजे लाने वाले पहले निर्माता निर्देशक थे : मित्तल ने कहा कि आज हरियाणवी के दम पर बॉलीवुड में करोड़ों रुपये कमाए जा रहे हैं। लेकिन हरियाणवी फिल्म ज्यादा लोकप्रिय नहीं हो पा रही हैं। वे पहले निर्माता निर्देशक थे, जो घड़ा बैंजू के अलावा हरियाणवी म्यूजिक में डीजे लेकर आए थे। उन्होंने कई भाषाओं के गाने बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें