भाईचारा सम्मेलन आज, यशपाल होंगे मुख्यातिथि
कैथल। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति जिला कार्यकारिणी की बैठक समिति के कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीन किच्छाना की अध्यक्षता में हुई। समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवान कोटड़ा ने बताया की शनिवार को अंबाला रोड पर स्थित आरकेएम फार्म में भाईचारा सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मालिक शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि संघर्ष समिति का हरियाणा व केंद्र सरकर के साथ चार बार समझौता होने के बावजूद भी जाट समाज को न्याय नहीं मिला। इस मौके पर रत्न सिंह, प्रेम जखोली, सतबीर मालिक, अमरनाथ नरड़, वेदपाल मानस, सोनू सोंगल, राजा किच्छाना, मियां सिंह जाजनपुर, सुरजीत, सुखविंद्र, सुभाष भागल, रामदिया, जगदेव बदसुई सहित अन्य मौजूद रहे।