पशु अस्पताल का जर्जर भवन हादसों को दे रहा बुलावा, प्रशासन का नहीं कोई ध्यान
फोटो नंबर-17
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। पशु विभाग का ब्लाक हेडक्वार्टर जर्जर भवन में चल रहा है। पशु अस्पताल के भवन में बने कमरों के लेंटर के टुकड़े गिरना शुरू हो चुके है। लेंटर में डले लोहे के सरिये साफ दिखाई देते है। अस्पताल में कार्यरत वैटनरी डॉक्टर व अन्य कर्मचारियों को हर समय लेंटर गिरने का भी डर बना रहता है।
पीडब्ल्यूडी विभाग बिल्डिंग को कर चुका है जर्जर घोषित
अस्पताल में कार्यरत कृष्ण दत्त ने बताया कि अस्पताल पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए हुए भवन में चल रहा है। काफी पुरानी इस भवन को विभाग पहले ही जर्जर घोषित कर चुका है। जिसके बारे में कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत करवा चुके है। कार्य करने के लिए जब कमरों में बैठते है तो हर समय लेंटर गिरने का भय बना रहता है और हर समय भय के सायं में काम करना पड़ता है। नीचे फर्श के पास दिवार में बिल बने हुए है जिनमें से कई बार विषैले जीव आ जाते है। विभाग से संबंधित कार्य भी बाहर खुले में बैठकर करने पड़ते है। खासकर मौसम खराब होने पर काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
इंचार्ज डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि वे बिल्डिंग को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों को मौखिक व लिखित रूप में कह चुके है। इसके अलाव जब भी मीटिंग होती है उसमें भी इस समस्या को रखा जाता है। लेकिन अभी तक नई बिल्डिंग मंजूर नहीं हुई। जो ब्लाक हेडक्वार्टर के लिए सुविधाएं होती है उनमें से काफी सुविधाएं नहीं है।