फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैडम, जब दूसरे कार्य हो रहे हैं तो हमारे वार्ड अवैध कैसे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर के दर्जन भर पार्षदों व प्रतिनिधियों ने डीसी से मिलकर अवैध कालोनियों में रोके गए करोड़ों रुपये के विकास कार्याें को करवाए जाने की मांग की है। वार्ड नंबर 1 से दलबीर भान, 2 से विनोद सोनी, 3 से केसरदास, 5 से संजय भौरिया, 7 से प्रतिनिधि वरुण मित्तल, 11 से हरजिंद्र सिंह, 12 से प्रतिनिधि बलजीत रंगा, 13 से गौरव ढुल, 17 से वेदप्रकाश, 19 से काला सांघन, 20 से नरेश नायक सहित कई अन्य पार्षदों कार्यकारी चेयरमैन डा. पवन थरेजा की अगुवाई में डीसी से मुलाकात की। जिसमें उन्होंने कहा कि 20-25 सालों से इन वार्डों में सभी तरह के काम हो रहे हैं। अब लाखों रुपये के विकास कार्य यह कहते हुए रोक दिए गए हैं कि ये यहां कालोनियां अवैध हैं। हर रोज लोग पार्षदों के घर कामों के लिए आते हैं। लोग सडक़, सीवरेज सहित कई सुविधाओं से महरुम हैं। इन कालोनियों में रजिस्ट्री हो रही हैं। नकशे पास हो रहे हैं। बिजली के कनेक्शन दिए जा रहे हैं तो विकास कार्य करवाए जाने में क्या परेशानी है।
विज्ञापन

डीसी ने इस पर कहा कि सरकार की हिदायतें हैं कि अवैध कालोनियों में काम ना करवाया जाए। इसीलिए इन पर रोक लगाई गई है। यदि इन कालोनियों में नकशे पास हो रहे हैं और डेवलपमेंट चार्जिज जमा करवाया जा रहा है तो पार्षद उन्हें इसकी रसीद दिखा दें। इसके बाद इस संबंध में अनुमति दे दी जाएगी। जिस पर पार्षद सहमत हो गए और कहा कि वे शीघ्र ही इन कालोनियों में हुई रजिस्ट्री व अन्य सरकारी कार्यों की रिपोर्ट देंगे। पार्षदों ने मांग करते हुए कहा कि इसके बाद यहां विकास कार्य करवाए जाएं।विदित रहे कि शहर में अवैध कालोनियों में लाखों रुपये के टेंडर लगाए जाने हैं। जिसमें गलियों, सीवरेज सहित अन्य कार्य लंबित पड़े हुए हैं। लोगों का सवाल यह भी था कि जब कालोनी अवैध हैं तो वहां वोट कैसे वैध हो सकते हैं।
विज्ञापन



मैडम, जब दूसरे कार्य हो रहे हैं तो हमारे वार्ड अवैध कैसे
आधा दर्जन से अधिक वार्डों के पार्षदों व प्रतिनिधियों ने की डीसी से मुलाकात
अवैध कालोनी बताकर काम रोकने का किया विरोध
कहा-जहां 25 सालों से काम हो रहे हैं तो अब क्या परेशानी है, या फिर इन कालोनियों को ग्राम पंचायतों में जोड़ दिया जाए
डीसी ने दिया आश्वासन, नियमानुसार होगा काम
फोटो संख्या-41
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें