दुकान से स्कैनर, नकदी, आधा दर्जन मोबाइल चोरी
पुलिस ने तीनों ही मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल।
चोरी के तीन मामलों में चोर दुकान में घुसकर स्कैनर, नकदी, मोबाइल व एक भैंस चोरी कर ले गए। तीनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
चोरी के पहले मामले में चोर कलायत पुलिस को दी शिकायत में गांव खरक पाड़वा निवासी मनजीत ने बताया कि नए बस स्टैंड पर उसकी दुकान है। 27 दिसंबर की रात को अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान में घुसकर स्कैनर, कंप्यूटर, करीब 20 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। एएसआई रघबीर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में गांव डूूूमरा निवासी जोगिन्द्र ने बताया कि 28 दिसंबर की चोर उसके पशुओं के प्लॉट से भैंस चोरी कर ले गए। जिसकी कीमत पुलिस ने 45 हजार रुपये आंकी है। हेड कांस्टेबल शमशेर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
तीसरे मामले में गुहला पुलिस को दी शिकायत में गांव सलेमपुर निवासी गुरविन्द्र सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर की रात को चोर उसकी दुकान की दीवार तोडक़र 6 मोबाइल सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। हेड कांस्टेबल जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।