धुंध के कारण बाइक व ट्रक से भिडंत, एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
बाइक पर शोक व्यक्त करने के लिए जा रहे है पति-पत्नी व महिला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल।
वीरवार को सुबह हुए घने कोहरे कारण गांव पोलड़ के पास सड़क हादसे में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत व उसकी पत्नी सहित एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा ट्रक की चपेट में बाइक सवार के आने से हुआ। मृतक व्यक्ति व महिलाएं गांव बूढ़ाखेड़ा में हुई मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए जा रहे थे।
पुलिस को दी शिकायत में चीका के गांव पीड़ल निवासी बाला देवी ने बताया कि 28 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह उसके पति कर्म सिंह व महिला दर्शना के साथ बाइक पर गांव बूढ़ाखेड़ा में शोक व्यक्त करने के लिए जा रहे थे। गांव पोलड़ में एक ट्रक चालक सड़क के बीच में खड़ा था। जिसने कोई इंडीगेटर नहीं दिया ओर धुंध के कारण उनको वह ट्रक दिखाई नहीं दिया। जिसके कारण उनकी बाइक की टक्कर ट्रक से हो गई। हादसे में उसके 45 वर्षीय पति कर्म सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में वह और उसकी बहन दर्शना गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
कोट-
पुलिस ने मृतक व्यक्ति की पत्नी बाला देवी की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-रमेश चंद, एएसआई, सीवन थाना