फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स एम विंडो की शिकायत पर मोबाइल कंपनियों के फ्लेक्स उतारे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद ने सीएम विंडो में दी गई शिकायत पर कारवाई करते लाला लाजपत राय कॉम्पलेक्स में स्थित मोबाइल की दुकानों में लगे मोबाइल कंपनियों द्वारा लगाए गए फ्लेक्स उतारे गए। बता दें कि इस कारवाई को लेकर सीएम विंडो में 13 दिसंबर को शिकायत दी गई थी। जिस पर नगर परिषद ने कारवाई को शुरु करते हुए 14 दिसंबर को कॉम्पलेक्स में स्थित 10 दुकानदारों को इन फ्लेक्सों को उतारने की हिदायत दी गई थी। जिसके लिए परिषद ने 18 दिसंबर तक समय दिया गया था। लेकिन दुकानदारों ने नगर परिषद के आदेशों की अवहलेना की और फ्लेक्स नहीं उतारा। रेंट क्लर्क पवन की अगुवाई में कार्रवाई हुई। रेंट क्लर्क पवन ने कहा कि नियम के अनुसार किसी भी कंपनी का फ्लेक्स कमेटी की जगह की दुकान पर लगाने के लिए परिषद की अनुमित लेना अनिवार्य है। यहां स्थित 10 दुकानदारों ने इस नियमों का सरेआम उल्लंघन करते हुए 20 से 30 फुट के बड़े बड़े लोहे और बोर्ड के फ्लेक्स लगाए थे। जिस पर नगर परिषद ने कारवाई की है। इस मौके सीएसआई ब्रहमनंद, प्रवीन, टैक्स ब्रांच से राजेंद्र, सुपरवाईजर अरुण, चाहत, लक्की, तरसेम, जयदीप, बिंदु, बलजोर व ईश्वर सहित नगर परिषद के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

सीएम विंडो की शिकायत पर मोबाइल कंपनियों के फ्लेक्स उतारे
लाला लाजपत राय कॉम्पलेक्स में नगर परिषद की कारवाई
दुकानदारों को दिए गए नोटिस के एक सप्ताह बाद की कारवाई
फोटो नंबर-15,16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें