कैथल। आगामी 23 दिसंबर को जाट धर्मशाला अर्बन स्टेट जींद में हो रही अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति अध्यक्ष मंडल हरियाणा की कोर कमेटी की बैठक के फैसलों को कैथल का जाट समाज तन मन धन से सफल बनाएगा। यह घोषणा जिला उप प्रधान चन्द्रशेखर ढुल व पंकज ढुल हरसौला ने जिला जाट संघर्ष समिति कैथल की बैठक को संबोधित करते हुए की। बैठक हनुमान वाटिका में ओमप्रकाश ढुल हरसोला की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने जिला प्रशासन कैथल को चेताते हुए बताया कि यदि जिला प्रशासन ने देवबन कैंची धरने के चंदे में समाज के साथ फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी गबनकारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई 30 दिसंबर से पहले नहीं की तो दोषियों को सजा दिलवाने के लिए जाट समाज कोई भी कदम उठा सकता है तथा उसके जो भी परिणाम होंगें उसका जिम्मेवार जिला प्रशासन होगा। बैठक को संबोधित करते हुए भरत सिंह बैनीवाल, जिला प्रधान जोगिंद्र कसान, व इंद्र सिंह सहारण गांव खरक पांडवा ने कहा कि यशपाल मलिक ने भाजपा के साथ सौदेबाजी की है। बैठक को दलबीर सिह ढुल, साधु राम कौलेखां, प्यारा राम ढांडा, साधु राम प्योदा, बिरबल ढुल, जसविंद्र ढुल, बलजीत किच्छाना, सुचा सिंह सरदार, कपूर सिंह देवीगढ़, कर्मा कसान व सतपाल जागलान ने भी संबोधित किया।
जींद में होने वाले फैसलों को सफल बनाएगा जाट समाज
फोटो नंबर-38