सब्जियों के बाद अब दाल महंगे
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पिछले कई महीनों से जनता को महंगाई से निजात नहीं मिल पा रही है। सब्जी के बाद अब सरकार द्वारा दालों के दामों को भी बढ़ा दिया गया है। जिससे आम आदमी काफी सकते में है। दालों सहित अन्य तरल खाद्य पदार्थों के महंगा होने के कारण लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
विदेशों से आने वाले दालें हुई बंद : परचून विक्रेता प्रेम मक्कड़ ने बताया कि अन्य देशों से आने वाली दालों को सरकार की ओर से बंद किया गया है। जिस कारण दालों के दामों में तेजी से उछाल आया है। उन्होंने बताया कि दालों के मंहगा होने के कारण दुकानदारों के मुनाफे पर भी काफी असर पड़ा है। यदि अन्य देशों से दालें आ जाए तो इनके दाम कम होने के आसार हैं।
दालों की बिक्री हुई पहले से कम : दालों के विक्रेता महेंद्र बंसल ने बताया कि दालों के महंगा होने के कारण आम जनता को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। दालों के महंगा होने के कारण इसकी बिक्री पर भी गहरा प्रभाव पड़ा है। अब लोग पहले से दालों की खरीदारी काफी कम कर रहे हैं।
यह है दालों के भाव : विदेशों से आयात होने वाली दाल की सप्लाई बंद होने के बाद चने की दाल का एक महीने पहले 64 रुपये प्रतिकिलो था, जो अब 74 हुआ। मूूंग की दाल 55 जो अब 60, उड़द की दाल 70 रुपये से बढ़कर 75 रुपये हो गई है। इसके साथ ही घी, तेल व रिफाइंड 80 से बढ़कर 53 से 87 रुपये हुआ है।