फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने रखी धर्मशाला की नींव

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने रखी धर्मशाला की नींव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। भाजपा भाई भतीजावाद, क्षेत्रवाद की राजनीति के में कोई विश्वास नहीं रखती। सबका साथ सबका विकास की नीति को अपना आदर्श मानकर ही भाजपा देश व प्रदेश की जनता की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने में लगी हुई है। यह बातें विधानसभा स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने कही। वे ढांड बस स्टैंड के नजदीक बाला जी धर्मशाला का भूमि पूजन कर धर्मशाला की आधारशिला रखने के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
ढांड में पहुंचने पर स्पीकर को संस्था की ओर से सम्मान स्वरूप श्री बाला जी की मूर्ति प्रधान जयपाल पंवार व सदस्यों ने भेंट की। डॉ. श्रीभगवान ने स्पीकर को पगड़ी पहनाकर उनका अतिथि सत्कार किया। इस अवसर पर स्पीकर ने श्री बाला जी जनकल्याण समिति द्वारा किए जा रहे धार्मिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्कारवान व्यक्ति जीवन में हमेशा सद्मार्ग की ओर अग्रसर रहता है। इस अवसर पर पवन कसाना, ईश्म सिंह साकरा, सुदेश मैहरा, सुभाष चंद, जितेंद्र गोयल, अशोक गुर्जर, मुनीष कठवाड़, राजेंद्र गुर्जर, राजेंद्र फौजी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुर्जर भवन के चौथे स्थापना दिवस समारोह में भी पहुंचे
विधानसभा के अध्यक्ष कंवरपाल सिंह ने पटियाला रोड चौक स्थित गुर्जर भवन के चौथे स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा कि समाज के लोग अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करके अपने व्यवसाय को बढ़ावा दें। शिक्षा और कारोबार के कारण ही व्यक्ति अपने जीवन में तेजी से तरक्की कर सकता है। उन्होंने गुर्जर भवन के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। गुर्जर सभा के प्रधान बलबीर सिंह तंवर ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक तरूण सैनी, राकेश कुमार, मनीष कठवाड़, ज्ञान चंद, रणधीर सिंह, शमशेर, श्याम लाल, बलकार क्योडक़, अनंत राम, राजेश, विक्रम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें