फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य में जलभराव हुआ तो संबंधित के खिलाफ दर्ज होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
भविष्य में जलभराव हुआ तो संबंधित के खिलाफ दर्ज होगा केस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी सुनीता वर्मा ने बारिश के बीच शहर में हुए जलभराव की स्थिति जानने के लिए शहर का दौरा किया। अमर उजाला द्वारा बुधवार के अंक में समाचार प्रकाशित किया गया है कि डीसी के पूर्व में दौरे के बावजूद पानी की निकासी की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। डीसी बुधवार सुबह हुई करीब तीन घंटे की बारिश के बाद फिर दौरे पर निकलीं और अधिकारियों से जलभराव पर सवाल जवाब किए। उन्होंने सीवर व नालों की तुरंत सफाई के आदेश जारी किए हैं। साथ ही कहा है कि यदि फिर से जलभराव की स्थिति होती है तो जिम्मेवार अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज करवाया जाएगा।
डीसी सबसे पहले लघु सचिवालय के प्रवेश द्वार से होते हुए अमरगढ़ गामड़ी, कबूतर चौक, पीर मदानी मोहल्ला, श्मशान घाट रोड, आउटर चंदाना गेट, पुराना अस्पताल, गोशाला रोड, रेडक्रॉस रोड, खुराना बाईपास, अंबाला बाईपास, अंबाला रोड, पेहवा चौक, करनाल रोड पर जलभराव का जायजा लिया तथा अधिकारियों को पानी की निकासी के तुरंत प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कमेटी चौक, हिंद सिनेमा चौक का जायजा लिया। डीसी ने अधिकारियों से पूछा कि बारिश से पूर्व सीवरों की सफाई करवाई जानी चाहिए थी, ताकि इस समय जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होती। ऐसी स्थिति क्यों है? उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आज ही मशीन सीवर की सफाई में लगाने के निर्देश दिए। पिहोवा चौक से मिलन पैलेस तथा पिहोवा चौक से लघु सचिवालय तक तुरंत सीवरों की सफाई करवाई जाए, ताकि आम जनता को आवाजाही में परेशानी न हो।
विज्ञापन

दोबारा जलभराव हुआ तो होगा केस दर्ज
दौरे के बाद अधिकारियों की बैठक में डीसी ने कहा कि लघु सचिवालय परिसर तथा न्यायिक परिसर के प्रवेश द्वारों पर किसी भी सूरत में जलभराव न हो। यदि भविष्य में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है तो संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा। बारिश के बाद लघु सचिवालय एवं न्यायिक परिसर के प्रवेश द्वारों से जल निकासी के तुरंत प्रबंध किए जाएं।
उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि नालों की साफ-सफाई सुनिश्चित करें। नगर परिषद के अधिकारी हिंदू विद्यालय से कबूतर चौक व चंदाना गेट जाने वाली सड़क के रख-रखाव पर ध्यान दें। इसके साथ-साथ शहर में साफ-सफाई के बाद कचरे को भी उठवाना सुनिश्चित करें।
कचरा अभियान की प्रशंसा की:-डीसी ने नगर परिषद द्वारा घर-घर से कचरा एकत्रित करने हेतु शुरू किए गए अभियान की प्रशंसा की तथा कहा कि डस्टबीनों के आसपास गंदगी को साफ करने के लिए सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएं। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के अतिरिक्त स्वच्छ भारत मिशन से प्राप्त स्वच्छता वाहनों को भी कचरा एकत्रित करने में लगाया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता विनोद सरोहा, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कुलदीप सिंह, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विक्रम सिंह, एमई राजकुमार शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें