संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में साइबर ठगों ने अलग-अलग मामलों में लाखों रुपये की राशि ठग ली।
पहले मामले में सदर पुलिस कैथल को गांव गुहणा निवासी राजेश ने सदर पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आठ जनवरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बेटी के साथ गूगल पे के माध्यम से 15 हजार 499 रुपये की धोखाधडी की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में क्योड़क निवासी पूनम ने सदर पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 23 जून 2024 को एक अज्ञात आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझा कर उसके मोबाइल पर आया ओटीपी नंबर पूछते हुए उसे खाते से 48 हजार 808 रुपये की धोखाधडी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करती है।
तीसरे मामले में कुलतारण गांव निवासी नवीन कुमार ने थाना सदर कैथल में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 12 अगस्त 2024 को एक अज्ञात आरोपी उसे अपनी बातों में उलझाकर उसके खाते से 49 हजार 698 की धोखाधडी की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।