फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारों की मांग को लेकर आबकारी विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी रही जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे दिन भी जारी रही आबकारी विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल
विज्ञापन

राज्य अधिकारियों को केंद्रीय अधिकारी के समान अधिकार देने की कर रहे मांग

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल।
अधिकारियों के अधिकारों में कटौती के विरोध में आबकारी एवं काराधान विभाग के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल वीरवार को तीसरे दिन भी जारी रही। तीसरे दिन भी विभाग में कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों ने भी वर्क सस्पेंड किया। मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। धरने की अध्यक्षता ईटीओ विनय मल्होत्रा ने की। वीरवार को जिले के दो अधिकारी ईटीओ शिव कुमार व हवा सिंह पंचकूला में हेड ऑफिस में आला अधिकारियों से मिलने गये प्रतिनिधिमंडल में शामिल हुए।
विज्ञापन

मल्होत्रा ने बताया कि जीएसटी के एक देश एक टैक्स नियम लागू तो किया गया लेकिन अभी तक राज्य में कार्यरत कर्मचारियों को दी गई उनकी शक्तियों को केंद्र के कर्मचारियों की शक्ति को कम कर दिया गया। राज्य के अधिकारी ईटीओ भी समान कार्य जीएसटी के तहत कार्य कर रहे हैं व राजस्व का लक्ष्य निर्धारण कर उसे निस्पादित कर रहे हैं। जीएसटी का एक्ट केंद्र व राज्य स्तर पर समान रूप से केंद्र सरकार द्वारा लागू किया गया। इसमें राज्य सरकार को राजस्व प्राप्ति के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षित भी किया गया है। लेकिन ईटीओ को केंद्र सरकार ने अधिकारियों से कम प्रशासनिक व वित्तीय शक्तियां दी है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में इस नियम को लागू कर दिया गया है। लेकिन हरियाणा के कर्मचारियों व अधिकारियों को उनकी शक्तियों से निरस्त किया गया है। वे अब अपने पहले अधिकारों का प्रयोग नहीं कर सकेगा। इस मौके पर ईटीओ अंजू सिह, एईटीओ अजीत सिंह, गिरधारी बिश्नोई, ईश्वर शर्मा, निर्मला, बंसी लाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें