फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज अदा की, गले मिले और कहा ईद मुबारक

विज्ञापन
विज्ञापन
नमाज अदा की, गले मिल और कहा ईद मुबारक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सोमवार को जिले भर में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर एक दूसरे के गले मिलकर बधाई। सोमवार सुबह ही जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए मुस्लिम समाज के लोग सिरटा रोड पर स्थित ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए एकत्रित हुए। इस मौके पर मोहम्मद आजाद ईमाम ने नमाज अदा कराई। इस अवसर पर बच्चों की खुशी देखने लायक थी। समाज के लोगों ने आपस में गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
मौलाना सईद उर रहमान ने आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने समाज के लोगों को भेदभाव किए बिना आपस में मिलजुल कर रहना के संदेश दिया। उन्होंने कहा अल्लाह के नेक बंदे समाज में एकजुटता का संदेश देते हैं। इसलिए हमें आपस में एकजुटता बनाकर अपने प्रदेश व देश की शांति की कामना करनी चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर रौनक अली, शमसुदीन, रोशन अली प्रधान मुस्लिम समाज, शमशेर खान, मोहम्मद अर्जुद्दीन, सुनील, शमशेर, वकीला, वाला, शबनम, जावैदा, मुमताज, सीमा, शकीला सहित मुस्लिम समाज के अन्य पुरुष व महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन


मेले में जमकर की खरीदारी
सिरटा रोड स्थित ईदगाह के बाहर लगे में मेले के समाज के लोगों जमकर खरीदारी की। बच्चों ने खिलौने खरीदे। महिलाओं ने भी विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को खरीदा। ईदगाह के बाहर समाज की ओर से खीर का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें