फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर मान्यता प्राप्त स्कूल बंद करवाने के बीईओ को दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कलायत। गांव शिमला में ग्रामीणों ने राजकीय स्कूलों में बच्चों को शिक्षित करने की मुहिम शुरू की गई है। इसके लिए घर-घर जाकर संपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र सिंह हुड्डा ने गांव का दौरा कर ग्राम पंचायत के सदस्यों साथ बैठक की। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि सिया राम सहित गणमान्य व्यक्तियों ने गांव में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को बंद करवाने की मांग रखी। ग्रामीणों की मांग पर जिला शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को मोबाइल के माध्यम से शुक्रवार 26 अप्रैल को गैर मान्यता प्राप्त स्कूल बंद करवाने के निर्देश जारी किए। इसके बाद ग्रामीणों ने स्कूलों में सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग भी रखी। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में शौचालय निर्माण करवाने की मंजूरी दी व विद्यालय का रखरखाव के लिए 50 हजार रुपयेे की राशि स्वीकृत करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि गांव शिमला के स्कूलों में किसी भी प्रकार परेशानी बच्चों व शिक्षकों को नहीं होने दी जाएगी तथा सभी जायज मांगे प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा शुरू की गई सकारात्मक पहल को ध्यान में रखते ही मई महीने में गांव में शिक्षा विभाग में तैनात एसीएस पीकेदास दौरा करेंगे। उन्होंने ग्राम पंचायत व ग्रामीणों से अपील करते कहा कि प्रत्येक बच्चे का स्कूल में नामांकन कार्य उच्चाधिकारी के आने से पहले पूरा करवा लिया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूलों की व्यवस्था भी पूरी तरह चाक चौबंद कर ली जाएगी ताकि पूरा प्रभाव अधिकारी को देखने को मिले। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों की स्किल पास बुक व कैच अप कार्यक्रम का बारीकी से निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य विजय शर्मा, राजकुमार सहारण, मुनीषा, फूलचंद, डॉ. सुरेश कुमार, पंच दिलदार, सुखदेव, पंच दीपा, राजकपूर, सुभाष चंद, महावीर शर्मा, जोरा सिंह, कृष्ण चंद, रतिराम, जगदीश सूबेदार, मांगे राम, मा. सतीश सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें