बलजीत मोर बने जजपा के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रधान
कैथल। जजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का नवनियुक्त प्रधान कैप्टन बलजीत मोर को चुना गया। कैप्टन बलजीत मोर के प्रधान बनने पर जजपा संस्थापक डा. अजय सिंह चौटाला, सांसद दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, विधायिका नैना चौटाला, कर्नल सुखविंद्र सिंह राठी, जिला प्रधान रणदीप कौल ने आभार प्रकट किया। कैप्टन बलजीत मोर ने बताया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उसे सौंपी है उसको पूरी इमानदारी व लगन से निभाएंगे।