फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की निदेशक ने किया जिला अस्पताल का दौरा, डॉक्टरों व स्टाफ सदस्यों की ली क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड में मरीजों के पास लगाएं इएमटी की ड्यूटी
विज्ञापन

- स्वास्थ्य विभाग की निदेशक ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश, डॉक्टरों व स्टाफ को मरीजों की देखभाल के लिए दी हिदायत

फोटो नंबर-16 से 19
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला अस्पताल में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की निदेशक सहित तीन सदस्यीय टीम औचक निरीक्षण के लिए पहुंची। इस दौरान निदेशक सोनिया त्रिखा खुल्लर ने यहां मिलने वाली सुविधाओं को जांचा। दौरे के दौरान निदेशक ने स्टाफ नर्सों व डॉक्टरों की मरीजों की देखभाल को लेकर विशेष हिदायत दी। सबसे पहले वे इमरजेंसी में पहुंची। जहां उन्होंने मरीजों के वार्डों व अन्य कक्षों में व्यवस्था को जांचा। निदेशक ने इमरजेंसी में कई प्रकार की खामियों पर उनमें सुधार करते हुए स्टाफ को सख्त निर्देश दिए। जिसमें डस्टबिन, स्टाफ नर्स के कक्ष व इएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन) की ड्यूटी लगाने व शौचालय की हालात पर दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने यहां बनाई गई ओपीडी के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद इसे मुख्य ओपीडी के बाहर बनाने के आदेश दिए। इस पर स्टाफ सदस्यों ने कहा कि मैडम यहां पर इमरजेंसी में आए मरीजों की स्टाफ नर्सों की ओर से एमएलआर काटी जाती है। जिस कारण यहां पर ओपीडी को स्थापित किया गया है। इसके बाद निदेशक ने इमरजेंसी में स्थित वार्डों में मरीजों से जानकारी हासिल की। यहां पर स्टाफ को ड्रेसिंग टेबल प्रयोग करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

एंबुलेंस कक्ष में रखी हुई कुर्सियाें को लगवाया वार्डों के बाहर : निदेशक जब एंबुलेंस कक्ष में गई तो उन्होंने यहां पर लगी कुर्सियों को देख इन्हें यहां से तुरंत हटाने के आदेश दिए। जिसके बाद स्टाफ सदस्यों की ओर से यहां से कुर्सियों को निकाल इमरजेंसी वार्ड व लैब के बाहर लगवाया गया। इसके साथ ही इमरजेंसी में लगे बेड के समीप फायर सिलेंडर होने पर भी एतराज जताया और इसे हटाने के निर्देश जारी किए।
आयुष्मान काउंटर पर रजिस्ट्रेशन के लिए दी हिदायत : जब निदेशक इमरजेंसी वार्ड का दौरा करने के बाद लैब की ओर पहुंची तो उन्होंने आयुष्मान भारत के काउंटर पर जाकर इसका स्टेटस जाना। रविवार को भी यहां पर अधिक भीड़ होने पर निदेशक ने जब स्टाफ सदस्यों से इसकी जानकारी ली तो स्टाफ की ओर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया धीमी होने की बात सामने आई। जिस पर निदेशक ने जल्द से जल्द गरीब व असहाय लोगों का रजिस्ट्रेशन करवाने की हिदायत दी। इसके साथ ही स्टाफ नर्सों से निदेशक ने कहा कि वह अपने-अपने मरीजों की जांच पर पूरा ध्यान रखें, क्योंकि स्टाफ नर्स इलाज के लिए अस्पताल प्रशासन की एक रीढ़ का काम करती हैं।
विज्ञापन

रूटीन में किया निरीक्षण : स्वास्थ्य विभाग की निदेशक सोनिया त्रिखा खुल्लर ने बताया कि उन्हें अंबाला जोन के अस्पतालों में सुविधाओं में सुधार करने की ड्यूटी है। जिसके तहत वे रविवार होने के बावजूद यहां पर दौरा करने के लिए पहुंची। यहां पर व्यवस्थाओं को जांचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें