फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम में दीप जला शहीदों को दी श्रद्धाजंलि

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम में दीप जला शहीदों को दी श्रद्धाजंलि
विज्ञापन

फोटो नंबर-31 व 32
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मंगलवार को दिवाली की पूर्व संध्या पर महाराजा अग्रसेन शक्ति पीठ सभा व आरएसओ की ओर से पिहोवा चौक पर एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एसपी आस्था मोदी ने मुख्यतिथि के रुप में शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान सुरेश मित्तल ने की। कार्यक्रम में सभा व आरएसओ के सदस्यों सहित अन्य शहरवासियों ने शहीदों की याद में दीये जलाकर देश पर शहीद हुए शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। एसपी आस्था मोदी ने कहा कि हम दिवाली का पावन पर्व खुशियों से भरे हुए लम्हों को केवल उन्हीं बदौलत मना रहे है जो देश की रक्षा करते हुए भारत माता को न्यौछावार हुए। हमें ऐसे पर्वों पर अपने अपने ढंग से उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि देने का कार्य करना चाहिए। जिससे शहीदों का भी सम्मान बना रहे। इस मौके पर सतपाल, रजत, मुकेश, राजू डोहर, सुरेंद्र गोयल, ओमप्रकाश, राजू, शीतल भारद्वाज, लाजपत सिंगला, सीता राम गुलाटी, अभी गोयल, पवन शर्मा, रुलदू राम सहित अन्य शहरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें