फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिय पुत्र की मौत की सूचना पर दशरथ को श्रवण के मां बाप ने दिया श्राप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रिय पुत्र की मौत की सूचना पर दशरथ को श्रवण के मां बाप ने दिया श्राप
विज्ञापन

बाबा नारायण दास रंग मंच क्लब में रामलीला मंचन की हुई शुरुआत

फोटो नंबर-43 व 44
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। बाबा नारायण दास रंग मंच क्लब में मंगलवार रात को रामलीला मंचन शुरू हुआ। शुभारंभ के उपलक्ष्य में कांग्रेस नेता अतर सिंह मलिक मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। जिसमें उन्होंने रिबन काटकर मंचन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पहली रात में श्रवण कुमार का ड्रामा प्रस्तुत किया गया। जिसमें एक बेटे का उसके माता पिता के प्रति अपार प्रेम और सेवा की लगन को प्रदर्शित किया गया। ड्रामें में तीर लगने के बाद श्रवण कुमार के अंधे माता पिता प्यासे अपने पुत्र का इंतजार कर रहे हैं। महाराज दशरथ उन्हें जल देने जाता है। लेकिन वह जल स्वीकार नहीं करते। लेकिन उनके प्रिय पुत्र की मौत की सूचना सुन उन्हें श्राप देते हैं। रामलीला में सुभाष वधवा, केवल कृष्ण मिड्डा, जोगिन्द्र शर्मा, रवि सैनी, विनोद सैनी, सुरेश सैनी प्रधान कवर भान फौजी, अमरजीत बंटी, पाली सैनी ने सहयोग किया। वहीं सैनी मोहल्ला में चल रही बाहरवाली माता ड्रामाट्रिक क्लब की रामलीला मंगलवार को संपन्न हुई। मंगलवार रात को रामलीला में राम रावण युद्ध हुआ। भाई विभीषण की बात न मान रावण ने अभिमान के वशीभूत होकर रामा दल से लड़ाई की। राम के बार बार वार करने पर जब रावण नहीं मरा तो विभीषण ने बताया की रावण की नाभी में कुंड है वहां पर अग्नि बाण मारने से ही रावण का अंत होगा। अंत में इस युद्ध में राम की विजय हुई। रामलीला में रामलीला के पुराने कलाकार टी सीरीज कलाकार मोहीनी अश्क ने जनता की पुरजोर मांग पर अपने विचार सांझे किए। दस दिन तक चली रामलीला में भाग लेने वाले कलाकारों को मोहनी अश्क, सोम नाथ मुटरेजा, देश राज सैनी, फुली राम सैनी, अरुण चौधरी ने कलाकारों सुनील सैनी, राम प्रकाश, सुनील सैनी, सन्नी को पुरस्कार वितरित किये गए। रामलीला में मंच संचालन बंटी सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें