फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभय चौटाला ने दिया गोहाना रैली के लिए निमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
अभय चौटाला ने दिया गोहाना रैली के लिए निमंत्रण
विज्ञापन

कहा- सरकार से किसानों के लिए की है 25 हजार रुपये मुआवजा देने की मांग
एक साल का ब्याज भी माफ करे सरकार
गोहाना रैली के लिए निमंत्रण देने पहुंचे विपक्ष के नेता अभय चौटाला
आरकेएम पैलेस में बैठक का आयोजन
फोटो नंबर-19
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गोहाना में सात अक्टूबर को आयोजित होने वाली सम्मान दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए शनिवार को इनेलो वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला आरकेएम पैलेस में पहुंचे। यहां पर अभय चौटाला ने सम्मान दिवस की रैली को लेकर तैयारियों व इसके निमंत्रण दिया और कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचे।
उन्होंने कहा कि गत 25 सितंबर को ताऊ देवी लाल जयंती समारोह को बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया था। अब यह सम्मान दिवस 7 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दौरान चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बारिश के कारण गोहना की रैली की तिथि को आगे बढ़ाया गया है। जो अब 7 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। बारिश के कारण बर्बाद हुई फसल का 25 हजार का मुआवजा देने की सीएम को पत्र लिखकर मांग की गई है। इसके साथ ही सीएम से किसानों का कृषि पर लोन मेें लगाए गए ब्याज के तहत एक वर्ष का ब्याज माफ करने की भी मांग की है। ताकि किसान के नुकसान की भरपाई हो सके। इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष कंवरपाल करोड़ा, रामपाल माजरा, बूटा सिंह, पारस मित्तल, बलवान कोटड़ा, जिप्पी शोरेवाला, संजीव छौत, धर्मपाल छौत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मान दिवस से अलग सवाल पर नहीं दिया जवाब : विपक्ष के नेता अभय चौटाला ने सम्मान दिवस से अलग सवाल का जवाब देने से इंकार कर दिया। एसवाईएल को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वे जिस विषय में यहां आए हैं केवल उसी पर बात करें। उनके पास इन सवालों का कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें